फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोरजे लारजे बने लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में युवा कांग्रेस ने नए कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने लाहौल-स्पीति जिला की कमान छेलिंग निवासी दोरजे लारजे को सौंपी।
विज्ञापन

जिस्पा से कलजंग टशी, केलांग से केसंग थावस, गोहरमा/ जाहलमा से किशन ठाकुर, तिंदी से वेदप्रकाश, काजा से केसंग रपचिक को उपाध्यक्ष चुना गया। दारचा से ग्यूरमेद, केलांग से अनिल कुमार, गोशाल से आदित्य शाशनी, सरखंग/ तेलिंग से अमन आनंद, कोलोंगे से सिमरन, मडग्रां से रविंद्र, लारी/ ताबो से तंजिन नमग्यान, पंगमो/ हल से तंजिन नमका, हंसा से तंजिन तमका , त्रिलोकनाथ से भीमसेन, चेवर/ मूरिंग से गौरव, लालोंग से लोबजंग को महासचिव चुना। सचिव का कार्यभार तेलिंग के कमल ठाकुर, फूडा के विकास, जोबरंग से मनोज, दालंग के अनिल को, गोहरमा से सूरज, ताबो से उरज्ञान, लालोंग से टशी, अलीशा और विक्रम गोशाल से, जंगपो थोलगपा करदंग से, सुनील शकोली से, अभिषेक नलवा नालड़ा से और ललित कुमार को सौंपा गया है। युवा कांग्रेस प्रवक्ता बिलिंग से कुंगा बौद्ध और सलग्रां से कुशाल ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी तिंदी के राहुल और नालड़ा के अभिषेक को चुना है। उधर, युवा कांग्रेेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कांग्रेस में भी खुशी का माहौल है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें