फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामले में कांग्रेस ने ढालपुर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किसानों की हत्या मामले में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या मामले में केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, लखीमपुर खीरी जा रही भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी को हर गांव में पुलिस हिरासत में लेने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से कृषि कानूनों को निरस्त करने, मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को रिहा करने और हरियाणा के मुख्यमंत्री के विवादित बयान के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कांग्रेसियों ने मामले की उचित न्यायिक जांच करने की मांग उठाई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान परेशान हैं। एक सूई बनाने वाली कंपनी भी फैक्टरी में ही उसका दाम निर्धारित करती है, लेकिन देश की अरबों की आबादी का पेट भरने वाला किसान अपनी फसल का खेतों में दाम निर्धारित नहीं कर सकता है। अन्नदाताओं को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं, सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग कर रहे हैं, यह जायज है। वहीं, मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को बिना कारण हिरासत में लिया गया है, उन्हें जल्द रिहा किया जाए। कहा कि कांगेस विवादित बयान मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर, केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने के अलावा उनके बेटे को हिरासत में लेने की मांग कर रही है। इस दौरान मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र नेगी, उत्तम शर्मा, मनु शर्मा, प्रेमलता ठाकुर, अनुराधा, राजेश शानू, राजीव किमटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें