फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग के सर्द मौसम में गरजेंगे कांग्रेस-भाजपा के नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में विधानसभा उप चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल केलांग में गरजेंगे। कांग्रेस से बागी हुए भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर के विरोध में कांग्रेस रैली निकालकर प्रदर्शन करेगी तो भाजपा अपना स्थापना दिवस मनाने के बहाने कांग्रेस सरकार को घेरने को कोशिश करेगी।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति का राजनीतिक पारा दिनोंदिन बढ़ रहा है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से खिलाफत करने वाले रवि ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद वह पहली बार लाहौल जा रहे हैं। उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी होंगे। छह अप्रैल को केलांग में भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी।
रवि ठाकुर अपने गृह क्षेत्र लाहौल जाकर चुनावी हुंकार भरेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। रवि ठाकुर के दल बदलने के विरोध में कांग्रेस केलांग में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस टिकट पर भी मंथन करेगी। प्रत्याशियों के चयन को लेकर ऑब्जर्वर बनाए गए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस सुंदर ठाकुर कांग्रेस संगठन के साथ मंथन करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। उधर, पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा ने अपने पत्ते नहीं खोले है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें