फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव रोप-वे के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दशकों से लंबित मांग बिजली महादेव रोप-वे के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव के रोप-वे निर्माण कार्य के लिए समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

रोप-वे के लिए संपर्क सड़क का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसडीएम, राजस्व, जिला पर्यटन अधिकारी व लोक निर्माण विभाग संयुक्त निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने संबंधित विभागों को इस मार्ग के निर्माण की औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पलचान से रोहतांग रोप-वे के निर्माण कार्य की सभी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा है, जिससे निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि रोप-वे के निर्माण से दोनों की स्थलों में पर्यटन में और अधिक इजाफा होगा। मनाली के रामबाग में दो बीघा भूमि पर 1740 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को 7.64 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मनाली विधानसभा के बड़ाग्रां में आर्ट एंड क्रॉफ्ट सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। मनाली शहर तथा आसपास के गांवों के लिए बन रही मल निकासी परियोजना, थाटीबेहड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य भवन कार्य आरंभ करने को कहा। अटल सदन कुल्लू के संचालन संबंधी प्रक्रिया को जल्द करवाने के लिए निर्देश दिए। बंजार हवाई पट्टी के लिए एक करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। जल्द ही हैलीपैड का निर्माण आरंभ किया जाएगा। अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का इमानदारी के साथ निर्वहन करें। जिला के विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें