Choreographer Terence Lewis will give tips to students for career in dance
कुल्लू। संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत का अंतरराष्ट्रीय आंदोलन (आईआईएमयूएन) के तहत लॉ मोंटेसरी स्कूल कलैहली में तीन दिवसीय कार्यक्रम 3 से 5 जून तक होगा।
इस कार्यक्रम में जिले के करीब 10 से अधिक स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे। शुक्रवार को बॉलीवुड के कोरियोग्राफर टेरेंट लुईस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे विद्यार्थियों को शिक्षा और कॅरिअर के बारे मार्गदर्शन और परामर्श देंगे। दूसरे और तीसरे दिन विद्यार्थी छात्र संसद की तर्ज पर सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विषय पर वाद-विवाद में हिस्सा लेंगे।
वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा भी करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत का अंतरराष्ट्रीय आंदोलन (आईआईएमयूएन) संगठन की वरिष्ठ निदेशक नाजीश खत्री ने कहा कि उनका संगठन देश के 220 शहरों और 35 देशों में विद्यार्थियों को शिक्षा और कॅरिअर को लेकर जागरूक कर रहा है। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। उन्हाेंने कहा कि इस काम में सांसद डॉ. शशि थरूर, नादिर गोदरेज, दीपक पारेख, डॉ. सुरेश प्रभु, संगीतकार एआर रहमान, पीटी उषा मदद कर रही हैं। वे इस तरह के कार्यक्रम कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।