भुंतर (कुल्लू)। बजौरा पुल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा शुक्रवार रात पेश आया। कार नगवाईं से भुंतर की तरफ आ रही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया।
इससे कार पुल की रेलिंग से टकरा कर नीचे खेत में जा गिरी। घटना में कार चालक देवेंद्रा निवासी थरास, भुंतर घायल हो गई हैं। इसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद