पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक आनी थाना में सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है। नरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वे चार अन्य लोगों के साथ एक वाहन में सवार होकर आनी की ओर जा रहे थे। पुनन खड्ड पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया।
जिससे स्थानीय निवासी रतिराम और शेरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह, देवेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लि घायलों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं। वहीं, घटनाग्रस्त वाहन की मेकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।