फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड एक और दो की स्कूल प्रबंधन समितियां सम्मानित

विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में सामुदायिक सहभागिता के अतंर्गत आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेते शिक्षक और ? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश सरकार शिक्षा के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा बच्चों को घरद्वार स्तरीय तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रही है। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को अटल सदन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कुल्लू शिक्षा खंड दो के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने के लिए 11 स्कूल प्रबंधन समितियों को क्रमश 10 हजार, सात और पांच हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें प्राथमिक स्कूल स्तर पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) माछिंग, बलहाणी तथा जीपीएस गाहर ने क्रमश पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मिडल वर्ग में एसएमसी जीएमएस, कोटा व न्योली ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च स्कूल वर्ग में एसएमसी बस्तूरी-दो को पहला, भूमतीर ने दूसरा और तथा चतानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में एसएमसी रावमापा कुल्लू पहले, बागन दूसरे और भुट्टी स्कूल को तीसरा स्थान मिला है। कोरोना काल में हर घर पाठशाला में बेहतरीन ऑनलाइन अध्यापन कार्य, स्कूलों में विकास को लेकर व अन्य स्कूली गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 50 से अधिक अध्यापकों तथा अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी, अखिलेश कपूर, युवराज बौद्ध, मंजरी नेगी, तरूण बिमल, श्याम कुल्लवी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल शर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक सुरजीत राव व ढालपुर के भीम कटोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी मौहल पहले स्थान पर रही
कुल्लू खंड एक के रावमापा शमशी में हुए कार्यक्रम में प्रबंधन समितियों को स्कूलों में विकास कार्यों को लेकर सम्मानित किया। इसमें प्राथमिक पाठशाला वर्ग में एसएमसी मौहल ने पहला, नरैश ने दूसरा तथा एसएमसी पाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार माध्यमिक पाठशाला वर्ग में एसएमसी पाह ने पहला, शमशी ने दूसरा, उच्च वर्ग में जेष्टा, चेष्टा तथा बदाह ने क्रमश पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में एसएमसी न्यूली को पहला, भुंतर ने दूसरा तथा गड़सा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें