फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर माफीदार देवी-देवताओं के प्रति रवैया ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कारदार संघ का गैर माफीदार देवी-देवताओं के प्रति रवैया उचित नहीं है। सात अगस्त को संघ की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पांच मदों वाले पत्र पर बंजार के कारदारों ने असहमति प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

कारदारों ने दो टूट कहा कि अगर जिला कारदार संघ का रवैया गैर माफीदार देवी-देवताओं के प्रति नकारात्मक रहा, तो मजबूरन अलग संगठन बनाना पड़ेगा। इसके माध्यम से सैकड़ों गैर माफीदार देवी-देवताओं के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। बंजार में शुक्रवार को बंजार खंड के कारदारों का जनरल हाउस आयोजित किया गया। इसमें कारदारों ने गैर माफीदार देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और विभिन्न देव कारजों पर चर्चा की। बंजार खंड कारदार संघ अध्यक्ष संगत राम ने कहा कि जनरल हाउस में निर्णय लिया गया है कि देव समाज की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगपत्र शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कारदारों को आश्वस्त किया है कि उनके मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उधर, जनरल हाउस शुरू करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कारदार सेसराम को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ख्यालीराम शर्मा, गोपाल चंद, टीसी महंत, मानसिंह ठाकुर, टेकराम लाल, मुरारी लाल, मोहन ठाकुर, बीरबल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें