फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे वेतन आयोग से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

विज्ञापन
कुल्लू में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। कर्मचारी सरकार की रीढ़ है। सरकार की नीतियों और योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की कोरोना संकट के समय सकारात्मक भूमिका रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संयुक्त सलाहकार संघ (जेसीसी) की बैठक रखी है। इसमें निश्चित तौर पर कर्मचारियों के अनेक मुद्दों और मांगों पर चर्चा कर उनका समाधान होगा। सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं होना चाहिए। छठे वेतन आयोग से भी कर्मचारियों के वेतन में अच्छी वृद्धि होगी। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 20 साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जा रही है। करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए सेवानिवृत्ति तक की आयु कर दी गई है। पहले यह आयु सीमा 50 साल थी। दिहाड़ीदार कर्मियों की दिहाड़ी 225 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है। भविष्य में इसे और बढ़ाया जाएगा। न्यू पेंशन योजना के 80 हजार कर्मचारियों को सरकार की ओर से हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने रथ मैदान ढालपुर में कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन को संबोधित किया। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशु गोयल ने कर्मचारियों की मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान प्राथमिक अध्यापक संघ के अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुखराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें