फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी आर्ट्स बैचवाइज भर्ती के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पूर्व सैनिक कोटे के आश्रितों के आरक्षित पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में रिक्त चल रहे टीजीटी आर्ट्स के पदों पर अब भूतपूर्व सैनिकों की विवाहित लड़कियां भी आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के कोटे से जुड़े टेट पास बैचवाइज सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। टीजीटी आर्ट्स संबंधित पदों पर बैचवाइज काउंसलिंग उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू कार्यालय में पांच अगस्त को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार बुलावा पत्र जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के नाम किसी कारणवश रोजगार कार्यालय की ओर से जारी नहीं हो पाए हैं, वे अभ्यर्थी भी अपने सभी दस्तावेजों को पांच अगस्त तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। साथ ही बिना बुलावा पत्र के काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ आना अनिवार्य रहेगा। गौर रहे कि पूर्व फौजी कोटे के आश्रितों के आरक्षित पद पर पहली बार उनकी लड़कियां भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया में भूतपूर्व सैनिकों की विवाहित लड़कियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विवाहित लड़कियों व पोतियों की नियुक्ति एलपीए 215/2015 ज्योति बनाम उच्च न्यायालय तथा एलपीए 31435/2016 नीलम कुमारी वनाम उच्चतम न्यायालय के अंतिम निर्णय के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें