फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (आईटीआई) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए शेड्यूूल जारी कर दिया है। संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान में इस शैक्षणिक सत्र के लिए कुल 128 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें इलेक्ट्रिीशियन की 20, कंप्यूटर की 48, सिलाई में 40 और कढ़ाई में 20 सीटें शामिल हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नीलचंद राणा ने कहा कि अभ्यर्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपना सही मोबाइल नंबर और ई-मेल लिखना होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस और गाइडलाइन का पूरी तरह से अवलोकन और अध्ययन करें। कहा कि अगर ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परेशानी आए, तो वह संस्थान में आकर ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन फार्म जमा करवा सकते हैं।
2021 से प्रत्येक ट्रेड में 24 सीटें
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने युवाओं की सुविधा के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। राजकीय प्रशिक्षण संस्थान आटीआई पतलीकूहल में भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अर्पित आनंद ने कहा कि कि सत्र 2021 से प्रत्येक ट्रेड में 24 सीटों के साथ दो नए ट्रेड फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट और मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें