फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों के बाद हार पर मंथन

Fri, 08 Jan 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के चुनाव नतीजों के बाद जहां सियासी घमासान शांत हो गया है, वहीं चुनाव नतीजे आने के बाद राजनीतिक दल अब विश्लेषण करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला परिषद चुनावों में सबसे अधिक सीटें भाजपा ने हासिल की हैं। कांग्रेस दूसरे नंबर पर, जबकि पंचायत चुनावों में अपने अधिक प्रधान जीतने का दावा करने वाली हिलोपा तीसरे स्थान पर रही है। राजनीतिक दल यह भी समीक्षा करने में जुट गए हैं कि आखिर चुनावों में उनसे कहां चूक हुई। इसके साथ ही पार्टियां इस पर मंथन कर रही हैं कि चुनाव प्रचार में कोई कमी तो नहीं रही। हालांकि, जिला परिषद के चुनाव नतीजों के बाद पार्टी विरोधी तत्वों पर गाज गिरना भी तय है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में भाजपा ने अपने तीन पदाधिकारियों को पहले भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब देखना यह है कि दूसरे राजनीतिक दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। उधर, जिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनता का फैसला है, जिसे पार्टी स्वीकार करती है। अगर कहीं फिर भी चूक रही है तो उस पर पार्टी मिलकर काम करेगी। वहीं, हार की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें