फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल बाद ग्रामीणों ने निर्विरोध चुने जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 29 सितंबर और एक अक्तूबर को पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले ही कई पंचायतों के ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से प्रधान पद से लेकर वार्ड सदस्य का निर्विरोध चयन किया है। 29 साल के लंबे अंतराल के बाद रोहतांग दर्रा और अटल टनल रोहतांग की खूबसूरत वादियों के पास बसी ग्राम पंचायत कोकसर के 400 से अधिक मतदाताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना है।
विज्ञापन

कोकसर पंचायत में सर्वसम्मति से सचिन मिरुपा को प्रधान, प्रदीप कुमार उपप्रधान, सुनीता, जतिन कुमार, रविंद्र कुमार, पालमो और बिमला देवी वार्ड सदस्य चुनी गई। इससे पहले वर्ष 1992 में पंचायत ने सर्वसम्मति से रतन सिंह कटोच को प्रधान तथा जगदीश चंद को उपप्रधान चुना था। उस दौरान सभी वार्ड सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए थे। पंचायत के अंतर्गत सरखंग, रांगचा, जमयलिंग, बोगचा, खरचो, खरचो कोंगमा, लालिंग, तेलिंग, यंद्रक, डिंफुक, रामथंग, कोकसर और यारी कोकसर गांव आते हैं, जिसमें 420 मतदाता हैं। वर्ष 2021 में दोबारा ऐसा हुआ है कि ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए युवाओं को विकासात्मक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें