कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में तीन किलो 244 ग्राम चरस के साथ पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने कुल्लू की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इन लोगों ने चरस किससे खरीदी और कहां लेकर जा रहे थे इसको लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। कहा कि चरस बेचने को भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि कुल्लू पुलिस ने वीरवार रात को लगवैली से एक टाटा सूमो से मंडी के दो युवकों से चरस की खेप बरामद की थी। संवाद