फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: हामटा पास की ट्रैकिंग पर निकले कोलकाता के पर्यटक की मौत

Wed, 11 Sep 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली के अंतर्गत हामटा की ट्रैकिंग पर गए कोलकाता के एक पर्यटक की अचानक मौत हो गई है। 
विज्ञापन
पर्यटक की माैत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली के तहत हामटा पास की ट्रैकिंग पर निकले कोलकाता के एक पर्यटक की अचानक मौत हो गई है। छाती और बाजू में दर्द होने के कारण उसे मनाली के मिशन अस्पताल में लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रोहनधर निवासी शांति निकेतन अपार्टमेंट 21बी श्रीनाथ मुखर्जी लेन, कोलकाता पश्चिम-बंगाल सात सितंबर को पत्नी दिपाली गांगुली के साथ निजी वाहन में मनाली पहुंचे।

विज्ञापन


10 सितंबर को वह 12 लोगों के साथ हामटा पास के लिए ट्रैकिंग पर चले गए। हामटा के पास जोवरा से वह ट्रैकिंग कर छिका पहुंचे। टेंट लगाने के बाद मंगलवार देर रात को अचानक उनके बाजुओं और सीने में तेज दर्द होने लगा। साथियों ने उन्हें इलाज के लिए मनाली के मिशन अस्पताल लाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें