फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक के लिए 84 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में स्नातक कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कुल्लू के विभिन्न महाविद्यालयों में 84 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश फार्म की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन

संकाय से संबंधित अध्यापकों को इन कमेटियों में शामिल किया गया है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को बीए में 35, बीकॉम में 11, बीएससी मेडिकल में दस, बीएससी नॉन मेडिकल में 13, बीसीए में सात, बीबीए में एक और बी.वॉक में प्रवेश के लिए एक विद्यार्थी ने आवेदन किया है। उधर, राजकीय महाविद्यालय सैंज में तृतीय वर्ष के लिए पांच तथा महाविद्यालय हरिपुर में एक विद्यार्थी ने आवेदन किया। महाविद्यालय कुल्लू की प्राचार्य बंदना वैद्य ने कहा कि सोमवार से स्नातक कक्षाओं के विभिन्न संकायों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार संकाय चुनकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सभी महाविद्यालयों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी सभी जानकारियों के साथ फार्म उपलब्ध करवाए हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी न हो, इस बात का पूरा ध्यान महाविद्यालय प्रबंधन रख रहा है। पहले दिन महाविद्यालय कुल्लू में 78, हरिपुर में एक और सैंज में पांच विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें