फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कों के लिए 2200 करोड़: रामस्वरूप

विज्ञापन
road shimla - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने शुक्रवार को भुंतर के निकट त्रैहण-नरोगी सड़क का उद्घाटन किया तथा एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने छरोड़नाला में गांव छमाहण के लिए भी बस सेवा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नरोगी और छरोड़नाला में जनसभाओं को संबोधित करते हुए रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विस क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2200 करोड़ मंजूर किए गए हैं। कुल्लू विस क्षेत्र में पांच सड़कों के निर्माण के लिए इसी योजना के अंतर्गत लगभग 33 करोड़ रुपये की डीपीआर मंजूर की गई हैं। भुंतर-मणिकर्ण सड़क के लिए भारतमाला परियोजना के अंतर्गत लगभग 480 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत की गई है। त्रैहण-नरोगी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर करीब तीन करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टिपरी गांव को भी सड़क से जोड़ने के लिए शीघ्र ही नाबार्ड के माध्यम से बजट का प्रावधान किया जाएगा। रामस्वरूप ने विरनी गांव के रास्ते के लिए सांसद निधि से 2 लाख 25 हजार और दनोगीनाला मार्ग के लिए दो लाख देने की घोषणा भी की। नरोगी में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन और शिल्हीहार पंचायत के प्रधान भीमसेन ने भी जनसभा को संबोधित किया, वहीं छरोड़नाला की जनसभा में भीमसेन शर्मा और महेश्वर सिंह के अलावा जिला परिषद सदस्य टेक चंद ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा नेता युवराज बौद्ध, नगर परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ कालिया और पार्षद तरुण विमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें