फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी और बारिश से एनएच समेत 70 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्ल। चार दिनों से कुल्लू घाटी में मौसम खराब रहने से मनाली में एक फीट सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई। बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मनाली में देर रात घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रही, जबकि लाहौल घाटी में अंधेरा छाया हुआ है। इसके अलावा लाहौल क्षेत्र में दूरसंचार सेवा भी ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एनएच 305 के साथ जिला में 70 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली एनएच 21 पर दूसरे दिन भी बस सेवा बंद रही और पर्यटकों को लेकर आ रही वोल्वो पतलीकूहल से आगे नहीं जा रही है। बर्फबारी से जिला में करीब 500 गांवों का जनजीवन ठहर गया है। भारी बर्फबारी से जिला के ग्रामीण इलाकों का संपर्क आपस में कट गया है। बाह्य सराज से लेकर ऊझी घाटी तक हुए भारी हिमपात से कई इलाकों में बिजली और पानी बाधित हो गया है। सड़कें बंद होने से लोगों का आवागमन उपमंडल के साथ जिला मुख्यालयों से कट गया है। ग्रामीणों को बर्फ की मोटी परत में जान जोखिम डालकर मीलों दूर पैदल चल कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी जिला के उन ऊपरी गांवों में आ रही है, जहां बर्फ 30 सेंटीमीटर से अधिक बिछी है। समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 200 सेंटीमीटर बर्फ होने की सूचना है। जबकि सोलंगनाला में 75, मढ़ी और कोकसर में 150 सेंटीमीटर और जलोड़ी दर्रा में 70 सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। लाहौल घाटी में भी 70 से लेकर 130 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की सूचना है। कुल्लू व लाहौल की चोटियों में बुधवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरने का क्रम फिर से जारी हो गया था। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने घाटी में हुई भारी बर्फबारी को देखते हुए लोगों को हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें