कुल्लू। पुलिस थाना सैंज की टीम ने शिल्ही लारजी में एक युवक के कब्जे से 200 ग्राम भुक्की पकड़ी है। आरोपी मनीष कुमार (24) निवासी गांव डोभू, डाकघर पोड़ाकोठी, तहसील निहरी, जिला मंडी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
डुगीलग में एक चिकन शॉप से पुलिस ने 24 बोतलें देसी शराब पकड़ी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चिकन शॉप में दबिश दी। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद