फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड पर लाहौल पहुंचे 20,000 से अधिक सैलानी

Mon, 23 Dec 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। मौसम का मिजाज बदलते ही घाटी में सैलानियों की आमद भी बढ़ रही है। इस बार वीकेंड में लाहौल घाटी में सैलानियों का मेला लगा रहा। मौसम के कवरट बदलने से अब जिले में व्हाइट क्रिसमस की संभावना भी बढ़ गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर रविवार को अटल टनल रोहतांग से 11,322 वाहन आर-पार हुए हैं। इनमें करीब 20,000 से अधिक सैलानी पर्यटन स्थल कोकसर, ग्रांफू, सिस्सू, नॉर्थ पोर्टल, कुठ बिहाल और पागलनाला घूमने पहुंचे। रविवार सुबह 8:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8:00 बजे तक 11,322 वाहनों की एंट्री हुई है। इसमें 5473 कुल वाहन घाटी में पहुंचे, जबकि 5849 वाहन टनल होकर घाटी से बाहर रवाना हुए। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि 21 दिसंबर को करीब 18,000 और 22 दिसंबर को लगभग 20,000 सैलानी घाटी पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें