फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1,216 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1,216 मेधावियों का चार साल का इंतजार खत्म हुआ है। प्रदेश सरकार आठ जून को मेधावियों को लैपटॉप का वितरण करेगी। इसकी खेप शिक्षा विभाग के पास पहुंच गई है। इसमें शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के दसवीं व बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावियों को ही लैपटॉप मिलेंगे। अब शिक्षा विभाग कुल्लू आवंटन की तैयारियों में जुट गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण बीते दो वर्ष में लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसके कारण मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। इससे मेधावियों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा था, जिससे वे परेशान हो गए थे, लेकिन अब लैपटॉप मिलने जा रहे हैं। इनकी मेधावियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। जिला कुल्लू में कुल 1,216 मेधावियों को लैपटॉप मिलेंगे। इसमें शैक्षणिक सत्र 2018-19 के कुल 645 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें नग्गर ब्लॉक में 70, कुल्लू में 311, बंजार में 88, आनी में 128 व निरमंड में 48 विद्यार्थी शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कुल 571 मेधावियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इसमें नग्गर ब्लॉक से 73, कुल्लू से 267, बंजार से 77, आनी से 99 और निरमंड से 55 मेधावी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जून को होगा वितरण: उपनिदेशक
उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. शांति लाल ने बताया कि जिले के पांच ब्लॉक के 1,216 मेधावियों को लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। यह लैपटॉप दसवीं व बारहवीं कक्षा के शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 की वार्षिक परीक्षा में मेरिट मं आने वाले मेधावियों को ही मिलेंगे, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें