बैंस से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने यह भी जानने का प्रयास किया कि क्या लोन राशि का उपयोग होटल निर्माण के उद्देश्य से हुआ या उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी गहराई से जांच की जा रही है। इसके तहत जांच दायरे में बैंक के कुछ तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके है। विजिलेंस इस मामले से जुड़ा अधिकतर रिकॉर्ड और ऑडिट रिपोर्ट पहले ही कब्जे में ले चुकी है।