फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के नए 16 मामले, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में रविवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी ओर 78 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों में ज्वालामुखी के गुम्मर गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग, पालमपुर के मैंझा गांव की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला और पालमपुर के 92 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। यह तीनों टांडा मेडिकल कॉलेेज में उपचाराधीन थे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना के अब तक 51,110 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें से 49,507 लोग कोराना से जंग जीत चुके हैं और 1,139 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 459 है। उन्होंने जिले की जनता से अपील है कि सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन करें और जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे शीघ्र अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र में जाकर कोरोना की डोज लगावाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें