फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसूर में पांच दुकानों में चोरी, पीएचसी के दोबारा तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बे जसूर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार रात जसूर में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरियों को अंजाम दिया गया। एक माह के भीतर हुई इन चोरियों से व्यापारी वर्ग में दहशत है। शातिरों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जसूर कस्बे स्थित पीएचसी में एक माह के भीतर दो बार ताले तोड़ गए हैं।
विज्ञापन

पिछली बार पीएचसी में तीन कमरों के ताले तोड़े थे। इस बार पीएचसी की लैब व अन्य कमरों के ताले तोड़े गए हैं। शातिरों ने दवाई की दुकान में ओलिव आयल की पेटी (15 हजार) पर हाथ साफ कर दिया, किराने की दुकान के गोदाम से चावल सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया। हेयर सैलून के गल्ले पर हाथ साफ किया। इसके अलावा मेकेनिकों की दुकान से तांबे व अन्य सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके अलावा दो बसों से बैटरी चोरी हो गई है। प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बताया कि 10 दिनों में 6 बसों से बैटरी व एक टायर पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसके अलावा पिछले सप्ताह जसूर (जाच्छ) में दोपहिया शोरूम के सर्विस रूम का भी ताला तोड़ कर कुछ नकदी चोरों ने उड़ा ली थी। कस्बे के चौक से एक बाइक पर भी चोरों ने हाथ साफ किये थे। कस्बे के दुकानदारों डॉ. अशोक शर्मा, सुधीर महाजन, अतुल महाजन सुरेश अत्री, अशोक शर्मा, अश्विनी शर्मा, नंदू शर्मा, रॉकी महाजन, विजय कुमार आदि का कहना है कि कस्बे में धमेटा चौक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक व गंगथ रोड तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जसूर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान राजू महाजन ने पुलिस प्रशासन से कस्बे में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि रात को कस्बे में पुलिस गश्त को जारी रखा गया है। चोरी की घटनाएं कस्बे के मेन बाजार से हटकर हुई हैं। इन चोरियों में पेशेवर चोरों की जगह नशे आदि करने वाले लोगों की भूमिका नजर आ रही है। कारोबारियों से आग्रह है कि जिन लोगों ने अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, उनका रुख बाजार की तरफ रखें। ताकि चोर या वाहन का फोटो आने पर आरोपी को पकड़ना आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें