फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में सोया रहा परिवार, गहने और नकदी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
रीडी कुठेडा के कुट में एक घर में चोरों द्वारा बिखेरा सामान। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीडी कुठेडा के गांव कुट में रविवार देर रात चोरों ने एक घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बबिता कुमारी निवासी कुट ने बताया कि रविवार रात घर के सदस्यों सहित बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और तीन कमरों के अंदर रखी अलमारियों में रखे गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार घर के अंदर सोने के लिए गया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियों से गहने और नकदी गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। देहरा थाना के डीएसपी अंकित शर्मा और संसारपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएसपी देहरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें