कांगड़ा। खोली पंचायत में खेत में काम करते रही महिला को सांप ने डस लिया। इससे महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सपना देवी (44) के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार महिला शाम को अपने खेत में काम कर रही थी, तभी सांप ने डस लिया। परिजन उसे टांडा अस्पताल ले गए, वहां से उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएमसी में भी सुधार न होता देख महिला को वापस टांडा अस्पताल ले आए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।