फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी बैंक जसूर में शातिर ने व्यक्ति की जेब से उड़ाए 2500

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बे जसूर में चोरी की वारदातों के साथ ही शातिर अब लोगों की जेब पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। ताजा मामला पीएनबी में पेश आया, जहां एक व्यक्ति ने बैंक से राशि निकाल अपनी जेब में रखी ही थी कि पीछे से किसी शातिर ने उसकी जेब से 2500 रुपये निकाल लिए। राशि कम होने के कारण हालांकि उपभोक्ता ने थाने में रिपोर्ट तो दर्ज नहीं करवाई पर यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बहरहाल, पुलिस ने बैंक से फुटेज प्राप्त की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व शातिरों ने जसूर के भुगनाड़ा के व्यक्ति के तीन लाख रुपये उड़ा लिए थे। जब वह बैंक से राशि को बैग में डालकर साथ की दुकान में सामान ले रहा था। चोरों ने बैग को ब्लेड से काटकर बड़ी सफाई से बैग में रखी राशि उड़ा ली। घटना कैमरे में दर्ज होने के बावजूद मास्क पहने इस व्यक्ति का चेहरा पहचानने में नहीं आ सका। दो अन्य घटनाओं में भी पिछले दिनों दो बुजुर्गों के उनके बैग में रखे नोटों के बंडल निकाल लिए थे। गौरतलब है कि शातिरों के लिए आसान शिकार होने के चलते बुजुर्गों के साथ ऐसे हादसे ज्यादातर होते हैं। व्यापार मंडल जसूर और मार्केट वेलफेयर कमेटी ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों से सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
वहीं प्रशासन से इन उपायों को लागू करने को सुनिश्चित करने को कहा गया है। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। फुटेज की क्वालिटी सही न होने के कारण व शातिरों की ओर से मास्क लगाए जाने के चलते चेहरों को पहचानने में कठिनाई पेश आ रही है। बैंक व प्रमुख कारोबारियों से आग्रह है कि वह अपने परिसरों के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी उच्च क्षमता वाले कैमरे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें