फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी प्लस प्लस और एचटीएमएल के प्रश्नों ने उलझाए जेओए के परीक्षार्थी 16-40-53

विज्ञापन
धर्मशाला में कर्मचारी चयन आयोग की जेओए आईटी की परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। सी प्लस प्लस और एचटीएमएल कंप्यूटर भाषा के प्रश्नों ने जेओए पेपर के परीक्षार्थियों को उलझन में डाल दिया। रविवार को हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग ने जेओए पोस्ट कोड-903 की परीक्षा का संचालन किया।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा देने आए अधिकतर परीक्षार्थियों के यही शब्द थे कि कंप्यूटर की भाषाएं सी प्लस प्लस और एचटीएमएल ने दुविधा में डाल दिया। संवाददाता से परिचर्चा के दौरान जेओए परीक्षार्थियों ने इस तरह अपना अनुभव साझा किया।
कुूछ प्रश्नों को छोड़ सही था पेपर : सचिन
जेओए पोस्ट कोड-903 की परीक्षा देने आए पालमपुर के सचिन ने बताया कि परीक्षा को लेकर वे काफी समय से तैयारी कर रहे थे। परीक्षा में बाकी का भाग सही था, लेकिन पेपर में एक बार फिर सी प्लस प्लस और एचटीएमएल भाषा के प्रश्नों ने परेशान किया है।
विज्ञापन

जेओए पोस्ट कोड-817 की तुलना में आज का पेपर आसान : अमित
फतेहपुर जवाली के अमित ने बताया कि मार्च माह में हुए जेओए पोस्ट कोड-817 पेपर की तुलना में जेओए पोस्ट कोड-903 का पेपर आसान आया है। उन्होंने बताया कि इस पेपर में सामान्य ज्ञान भाग के प्रश्नों ने राहत दी, लेकिन कंप्यूटर की सी प्लस सी प्लस और एचटीएमएल भाषाओं ने थोड़ा परेशान किया।
पढ़ा था एमएस एक्सएल आ गया सी प्लस प्लस: साहिल
पालमुपर के साहिल ने बताया कि उन्होंने पेपर के लिए कंप्यूटर के विषय एमएस एक्सएल की तैयारी की थी, लेकिन इसके विपरित सी प्लस प्लस के प्रश्न आए हैं, लेकिन पूरा विश्वास है कि परीक्षा परिणाम सही आएगा।
विश्वास है पेपर में उत्तीर्ण हो जाऊंगा : दीपक
जसूर के फतेहपुर क्षेत्र के दीपक कुमार ने बताया कि उसने मार्च माह में हुए पोस्ट कोड-817 को पास किया है। उन्होंने कहा कि इस पेपर में पैटर्न को लेकर कोई बदलाव नहीं था। इसलिए पेपर को लेकर बिल्कुल तैयार था। उन्होंने बताया कि पूरा विश्वास है कि आराम से इस पेपर में भी उत्तीर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें