धर्मशाला। लगातार दो दिनों से जिला कांगड़ा में हो रही बारिश के कारण कोरोना की जांच कम हो गई है। इसी कारण कोरोना संक्रमण के मामलों में भी गिटावट आई है। सोमवार को जिले में 1800 के करीब लोगों की जांच की गई, जिसमें से 252 लोग पॉिजिटिव पाए गए हैं। रविवार को 151 मामले सामने आए थे और एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।
सोमवार को एक महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक 50 वर्षीय महिला पद्दर गांव की रहने वाली है, जिसकी टांडा अस्पताल में कोरोना के कारण मौत हो गई। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिले में संक्रमण के कुल 58515 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 54891 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 2422 एक्टिव केस हैं और 1197 मरीजों ने वायरस की वजह से दम तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को एसएसबी सपड़ी का एक जवान, टांडा अस्पताल का एक डॉक्टर, सीएच पद्दर का एक कर्मी, बीएसएफ भोई के दो जवान, योल कैंट के चार लोग, चौबीन के पांच लोग, बीएमओ महाकाल, पुलिस थाना कांगड़ा का एक जवान, चोल्ला गांव के पांच लोग, पुलिस थाना धर्मशाला के तीन जवान, पुलिस थाना मैक्लोडगंज का एक जवान, पुलिस लाइन सकोह के तीन जवान, राम नगर धर्मशाला के 11 लोग व पीटीसी डरोह का एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है।