फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: मंदिर के बाहर मिला नवजात का शव, पुलिस कर रही जांच

Mon, 24 Jan 2022 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)

सार

उपप्रधान सुनील राणा ने बताया कि शिशु नवजात है और संभवतया सोमवार सुबह ही उसे रखा गया है। जिस कंबल में उसे लपेटकर रखा गया था, वह गीला नहीं हुआ था। रात से ही बारिश जारी थी। इससे यह आशंका जताई गई है कि इस बच्चे को किसी ने सुबह ही मंदिर के पास रखा है। 
विज्ञापन
नवजात शिशु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड लंबागांव की बरड़ाम पंचायत के कंगैहण गांव में शिव मंदिर में हनुमान की मूर्ति के पास किसी ने अज्ञात मृत नवजात बच्चे को छोड़ दिया। इसे किसी ने कंबल में लपेटकर रखा था। मृत बच्चे को लोगों ने सुबह मंदिर आने पर देखा। लोगों ने मंदिर के पास पड़े कंबल को देखा तो उसमें नवजात शिशु रखा था। नवजात मृत शिशु को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना बरडाम पंचायत के उपप्रधान सुनील राणा को दी। सुनील राणा मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना आलमपुर पुलिस चौकी में दी। सुनील राणा ने बताया कि शिशु नवजात है और संभवतया सोमवार सुबह ही उसे रखा गया है। जिस कंबल में उसे लपेटकर रखा गया था, वह गीला नहीं हुआ था। रात से ही बारिश जारी थी। इससे यह आशंका जताई गई है कि इस बच्चे को किसी ने सुबह ही मंदिर के पास रखा है।

मंदिर में शिशु छोड़ने की खबर मिलते ही मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंच गए। लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत नवजात शिशु को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


शिशु को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शिशु का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा, ताकि इस मामले में कोई गिरफ्त में आता है तो उसका डीएनए मैच किया जा सके। उधर, डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें