फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महंगाई भत्ता और एरियर रोकने पर भड़के प्रवक्ता, खोला मोर्चा

Tue, 04 Aug 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा ने कर्मचारियों के वित्तीय लाभ लंबे समय से फ्रीज रखने पर गहरा रोष जताया है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि के अलावा कोई वित्तीय लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारी छठे वेतन आयोग के सभी लाभ लेकर अगले वेतन आयोग की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि हिमाचल के कर्मचारी लंबित एरियर के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

संघ ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि राज्य के कर्मचारी 45 फीसदी पर ही अटके हैं। इससे सूबे के कर्मचारी केंद्रीय कर्मियों से 15 प्रतिशत पिछड़ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन देना सराहनीय है, लेकिन इसकी आड़ में देय वित्तीय हक रोकना गलत है। लंबित महंगाई भत्ता और एरियर कर्मचारियों का हक है, जिसे सरकार जल्द जारी करे।
स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष सिकंदर मिन्हास और मुख्य संरक्षक राकेश भढ़वाल ने कहा कि छठे वेतन आयोग का एरियर और 15 फीसदी डीए बकाया होने से कर्मचारियों में भारी निराशा है। सरकार पुरानी पेंशन की आड़ में आर्थिक लाभ न रोके और अविलंब बकाया एरियर व महंगाई भत्ता जारी कर राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें