फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला परिषद कांगड़ा की पहली बैठक आज, विकास कार्यों की बनेगी रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद की पहली औपचारिक बैठक होगी। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में प्रस्तावित बैठक में जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्य और संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में जिला में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

नए कार्यकाल की पहली बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला परिषद के माध्यम से निष्पादित किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा परिषद की विभिन्न स्थायी समितियों के गठन, पूर्व में लंबित पड़े विकास कार्यों की समीक्षा तथा नई विकासात्मक परियोजनाओं की स्वीकृति भी गहन चर्चा होने की उम्मीद है।
जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि जिला परिषद की यह पहली औपचारिक बैठक 4 अगस्त को प्रस्तावित है। नए कार्यकाल की पहली बैठक होने के कारण जिला कांगड़ा के सुदूर व ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की भावी रूपरेखा तय करने पर विशेष जोर रहेगा। बैठक के दौरान सभी जिला परिषद सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिक जनसमस्याओं और प्राथमिक विकास आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी सदन के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें