फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में तकनीकी खराबी के कारण सात घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी में सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण, रातभर परेशान हुए लोग
फ्रीजर बंद होने से दुकानदारों का दूध, दही और आइसक्रीम हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मौसम खराब होने के बाद ज्वालामुखी में शनिवार आधी रात को बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली बंद रही, सुबह करीब सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

ज्वालामुखी में शनिवार देर रात एक बजे के करीब मौसम खराब होने के साथ ही मुख्य मंदिर मार्केट, वार्ड एक, दो और तीन, बस स्टैंड, गणेश कॉलोनी, कृष्णा मार्केट, पुराना बाजार आदि जगहों पर बिजली एकदम से गुल हो गई। स्थानीय निवासियों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख इसकी शिकायत बोर्ड से की। कोई बड़ी तकनीकी खराबी होने के कारण विद्युत कर्मी आपूर्ति को बहाल करने में विफल रहे। रविवार सुबह आठ बजे तक ही बिजली बहाल हो पाई। इस वजह से दुकानदारों सुमित, अजय, मनु, ज्योति, सतपाल, सौरभ अवस्थी, काका, धर्म, विक्की आदि को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके दुकानों में लगाए फ्रीजर बंद हो गए और उनके दूध, दही और आइसक्रीम कुछ मात्रा में खराब हो गए। उनका कहना था कि बिजली विभाग को सभी उपकरणों की जांच करनी चाहिए और खराबी को समय रहते ठीक करना चाहिए, ताकि देर रात परेशानी न हो। वहीं, दो-तीन दिन से वार्ड दो और तीन में अघोषित बिजली कट से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मनीष, शैलवी, विशाल, हिमांशु, राहुल, रवि, कंचन, सीमा, राजू, शिवांकुर आदि का कहना है कि बार-बार लग रहे बिजली कटों से लोग परेशान हैं। ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहा है और ऑनलाइन पढ़ाई, वाई-फाई इंटरनेट भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए विभाग बिजली उपकरणों में सुधार करे। वहीं, ज्वालामुखी विद्युत उपमंडल सहायक अभियंता करण गुलेरिया ने बताया कि तकनीकी खराबी और अचानक बिगड़ते मौसम की वजह से दिक्कत आई है, लेकिन कर्मियों ने सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी थी। वार्डों की दिक्कतों को सही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें