विजयदशमी पर नूरपुर में शस्त्र पूजन के बाद पथसंचलन में भाग लेते हुए स्वयंसेवी।
- फोटो : Kangra
धर्मशाला/इंदौरा/कोटला। जिला कांगड़ा के विभिन्न उपमंडलों में विजय दशमी और संघ स्थापना के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन व पथ संचलन कर भगवा ध्वज की झांकियां निकलकर शक्ति प्रदर्शन किया। शस्त्र पूजन और पथसंचलन के दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दिखे।
देशभक्ति की धुनों के साथ स्वयंसेवकों में बाजारों में पथसंचलन किया। जिला मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अमृतेश की अध्यक्षता में शस्त्र पूजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने भी गणवेश में पथसंचलन में भाग लिया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंदपुर में आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख डॉ धर्मेन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में स्वामी आदेश पुरी मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। इस दौरान खंड कार्यवाह महेन्द्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भारत माता, आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगवार और द्वितीय सरसंघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के सामने शस्त्र रखकर उस पर पुष्प चढ़ाकर पूजन किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि आरएसएस वर्ष भर में कुल छह उत्सव मनाता है। विजयदशमी उसमें से एक है. यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला नूरपुर खंड कोटला के स्वयंसेवकों ने कोटला के खेल मैदान में विजयदशमी का पर्व शस्त्र पूजन कर मनाया गया। इसके बाद आरएसएस की ओर से पथ संचलन कोटला बाजार में किया गया।