फतेहपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप।
- फोटो : Kangra
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रेेसवार्ता में कहा कि यह हम सबके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता कारगिल युद्ध को युद्ध नहीं मानते। हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि वह कौन से युद्ध को युद्ध मानते हैं। क्या हमारे हिमाचल के 52 सैनिक कारगिल युद्ध में शहीद नहीं हुए।
हिमाचल अपने वीरों की शहादत को भूलेगा नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आज से पूर्व कांग्रेस राज में भारत को एक कमजोर देश के रूप में देखा जाता था, पर आज पूरे विश्व में भारत को एक मजबूत देश के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा है और बलदेव ठाकुर को जिताकर फतेहपुर में विकास की नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महमंत्री डॉ. सतीश शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी, महामंत्री त्रिलोक कपूर, जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर व जिला अध्यक्ष रमेश राणा आदि मौजूद रहे ।