जवाली (कांगड़ा)। जवाली कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य नीरू ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिताओं की 100 मीटर महिला वर्ग दौड़ में पायल ने प्रथम, दीक्षा देवी ने दूसरा और जमुना देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 400 मीटर महिला वर्ग दौड़ में प्रिया पहले, शिवानी दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रही।
इसके अतिरिक्त 200 मीटर महिला वर्ग दौड में नेहा ने पहला, प्रियंका ने दूसरा स्थान झटका। इसके अलावा 800 मीटर महिला वर्ग दौड़ में अनमोल गुलेरिया ने प्रथम, पलक देवी ने दूसरा और सोनल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद महिला वर्ग में पलक ने पहला, अनमोल गुलेरिया ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में पलका ने प्रथम, अनमोल गुलेरिया ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया ।
भाला फेंक स्पर्धा में जुमना ने प्रथम, प्रियंका ने दूसरा और प्रार्थना ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में जमुना ने पहला, शिवानी ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 100 मीटर पुरुष वर्ग में रितिक ने पहला, करण सिंह ने दूसरा और मुनिश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर पुरुष वर्ग में अनिल ने प्रथम, मुनि शर्मा ने दूसरा और करण ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में रितिक ने प्रथम, हरीश ने दूूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 800 मीटर पुरुष वर्ग में रितिक ने प्रथम, नीतिश ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान पर मोहित, नीतिश ने दूसरा और रूमेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, शॉटपुट में निखिल ने प्रथम, मुनि कुमार ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में मुनीष कुमार ने पहला, अभिषेक ने द्वितीय और पकंज ने तीसरा स्थान झटका। ऊंची कूद में रीतिक ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और अभिषेक भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अभिषेक ने प्रथम, रूमेल सिंह ने दूसरा और मुुनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रो.अश्विन, प्रो.सुलक्षण, प्रो. सोनिका, प्रो. मधु बाला, रजनीश कुमार, सुमेर नाथ और सुनील कुमार मौजूद रहे।