फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पठानकोट की टीम ने जवाली लाहडू को हराया

विज्ञापन
खेरियां गांव में दो दिवसिय वालीवाल प्रतियोगिता के समापन पर टीमों के खिलाड़ी मुख्यातिथि समाजसेव? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र की डोल पंचायत के खेरियां गांव में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 नवंबर को शहीद तिलक राज की पत्नी वीर नारी सवित्री देवी और जागीर सिंह रंधावा की ओर से किया गया। वहीं, टूर्नामेंट का समापन कांग्रेस के नेता और समाजसेवी जतिंद्र गुलेरिया ने किया।
विज्ञापन

जतिंद्र गुलेरिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये दिए। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 10 टीमों और जूनियर वर्ग में 6 टीमों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सीनियर वर्ग के पहले सेमिफाइनल में पठानकोट की टीम ने राजा का तालाब और दूसरे सेमिफाइनल में लाहडू जवाली ने शाहपुर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सीनियर वर्ग के फाइनल में पठानकोट की टीम ने जवाली लाहडू की टीम को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीमों को मुख्यातिथि ने विजेता ट्राफी के साथ 11 हजार रुपये और उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 9100 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं, जूनियर वर्ग की विजेता टीम रेहन ने लाहडू को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 4100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लाल सिंह राणा, महिंद्र सिंह राणा, मेजर पीसी आजाद, केप्टन बलदेव सिंह राणा, सुभष चंद, दूनी चंद, सतपाल शर्मा, रक्षापाल शास्त्री, पूर्ण सिंह राणा, जोगिंद्र सिंह राणा, नरेश गुलेरिया, केवल कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें