फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट पर बिछाई जाएगी नई मैट

विज्ञापन
बिलिंग में उड़ान भरता पैराग्लाइडर। -संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी के बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट जल्द ही नए रूप से नजर आएगा। दो नवंबर से शुरू होने वाले पैराग्लाइडिंग के दूसरे वर्ल्ड कप को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विभाग जल्द ही बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट को ग्रीन मैट से कवर करेगा। मैट को बिछाने के साथ साथ टेक ऑफ पॉइंट के साथ लगते एरिया को सुंदर बनाया जाएगा। अमर उजाला ने टेक ऑफ पॉइंट पर मैट के मामले को प्रमुखता से उठाया था। गौरतलब है कि पूर्व में नई मंजिल नई राहें योजना के तहत 28 लाख की मैट टेक ऑफ पॉइंट पर बिछाई गई थी, लेकिन उचित रख रखाव न होने के कारण इस मैट की हालत खस्ता है।
अब नई मैट के आने से पायलटों को सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा विभाग ने लैंडिंग साइट की दशा को सुधारा है और पर्यटन विभाग ने वन विभाग को टेक ऑफ पॉइंट पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं दूसरी तरफ बीड़ की लैंडिंग साइट करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पार्किंगों को दस्तावेजों की प्रक्रिया के पूरा न होने पर अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के उप निदेशक विनय धीमान ने बताया कि टेक ऑफ पॉइंट पर जल्द ही नई मैट लगाई जायेगी और लैंडिंग साइट को दुरुस्त किया गया है।


रोजाना 150 के करीब विदेशी भर रहे उड़ानें
बीड़ बिलिंग में मानवीय परिंदों के साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग का रोमांच अब शुरू हो गया है। रोजाना 30 देशों के 150 के करीब विदेशी पायलट उड़ान भर रहे हैं और दो सो के करीब टेंडम उड़ानों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें