फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठों में आज से शुरू होंगे श्रावण अष्टमी नवरात्र

विज्ञापन
कांगड़ा मंदिर - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा (कांगड़ा)। जिले में सोमवार से श्रावण अष्टमी के नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मंदिरों में यात्रियों को सुविधापूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग और पूरी सुरक्षा के बीच दर्शन करवाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर और मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ठाकुर ने बताया कि मंदिर में बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर में सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था आदि को दुरुस्त रखा जाएगा।
नादौन मार्ग, कांगड़ा मार्ग, देहरा मार्ग और चंबा पत्तन मार्ग पर नाके लगाए जाएंगे। नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था नवरात्रों के दौरान एकदम चाक-चौबंद रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी बाहर से बुला लिए गए हैं। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाहर से सुरक्षा कर्मचारी होमगार्ड व पुलिस के जवान बुला दिए गए हैं। नवरात्र में अस्त्र-शस्त्र, ढोल-नगाड़े नारियल आदि लेकर मंदिर में प्रवेश वर्जित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बज्रेश्वरी मंदिर में सिर्फ बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से पूर्व दर्शन पर्ची लेनी होगी, जबकि हिमाचल के लोगों को दर्शन करने से पूर्व अपना पहचान पत्र दिखाकर मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जाएगी। मंदिर सुबह पांच बजे खुलेगा, जबकि श्रद्धालुओं की आवाजाही के हिसाब से मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। लंगर अभी बंद रहेगा। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देशों की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत अन्य राज्यों से मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाला कोई भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचने से पूर्व मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रशासन द्वारा जारी की गई दर्शन पर्ची लेकर ही मंदिर में दर्शन कर पाएगा। इसके लिए संयुक्त भवन कार्यालय, नप कार्यालय और कांगड़ा मंदिर के बाहर मंदिर सराय के बाहर तीन काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में 30 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे।
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक दर्शनों के लिए खुला रहेगा। मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
श्री चामुंडा मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था बड़ोई मेला ग्राउंड में की गई है। अगर नवरात्र के दौरान श्री चामुंडा मंदिर में अधिक संख्या में पहुंचते हैं, तो लंगर भवन के साथ लगती पार्किंग में होल्डिंग पर रखा जाएगा। यहां से बारी-बारी से श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शनों के लिए भेजा जाएगा।
गुप्त नवरात्र के चलते मंदिर में किसी प्रकार का हवन यज्ञ नहीं किया जाएगा। मां ज्वालाजी मंदिर दर्शनों के लिए सुबह चार से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। स्थानीय विधायक रमेश धवाला कन्या पूजन के साथ नवरात्र का शुभारंभ करेंगे।

ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं को भीड़।- फोटो : Kangra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें