फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा बगवां में साढ़े 27 करोड़ से बनेंगे मल्टीप्लेक्स और पार्किंग

Thu, 14 Mar 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। नगरोटा बगवां नगर परिषद के तहत साढ़े 27 करोड़ रुपये से एक मल्टीप्लेक्स और पार्किंग का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए प्रथम किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपये की धनराशि नगर परिषद के खाते में जमा हो गई है। यह प्रोजेक्ट नगर परिषद के लिए एक कमाऊपूत साबित होगा क्योंकि इस प्रोजेक्ट से नगर परिषद को सालाना पांच से सात करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है। दावा किया गया है कि प्रदेश की किसी भी नगर परिषद को ऐसे प्रोजेक्ट के लिए पहले कभी भी इतनी बड़ी धनराशि प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ईओ कंचन बाला, जेई संजीव, पार्षद डॉ. नरेश विरमानी, वंदना शर्मा, मनोनीत पार्षद गिरीश धवन, मुकेश मेहता और शेखर कुमार ने बुधवार को एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट को लाने में स्थानीय विधायक एवं पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली के विशेष प्रयास रहे हैं। अभी हाल ही में नगरोटा बगवां के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। पार्षदों ने बताया कि वार्ड तीन में माता नारदा शारदा मंदिर के पास निर्मित होने वाले इस बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने की औपचारिकताएं आरंभ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस पांच मंजिला प्रोजेक्ट में एक पीवीआर, लगभग 50 दुकानों का शॉपिंग परिसर, कुछ बहुउद्देशीय हाल, विश्राम गृह, 250 गाड़ियों की पार्किंग, गेस्ट हाउस और नगर परिषद कार्यालय आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह प्रथम नगर परिषद होगी, जिसका अपना पीवीआर होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट नप के वार्ड तीन में 1989 में निर्मित सामुदायिक भवन और एक विश्राम गृह को डिस्मेंटल करके इस स्थान पर निर्मित होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के सौजन्य से लगभग 40 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्रोजेक्ट भी तैयार है। जिसके तहत गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण, नगर में सड़क के दोनों किनारों पर पाथवे, स्मार्ट लाइट्स, छिंज मैदान का नवीनीकरण, कई पार्क, हर्बल गार्डन, ठारु स्थित गुरुद्वारा श्री पौड़ साहब का सौंदर्यीकरण, गांधी मैदान से छिंज मैदान तक ओवरब्रिज, फायर फाइटिंग स्टोरेज टैंक, कैफे, लाइब्रेरी और अन्य कई विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें