डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत आते गांव घंडरां में शॉट सर्किट के कारण एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राज कुमार (64) के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार देर रात राज कुमार शौचालय गए थे।
इस दौरान जैसे ही उन्होंने शौचालय की बिजली चालू की तो वह शॉट सर्किट से जलकर बुरी तरह जलकर घायल हो गए। परिजनों की ओर से घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए पठानकोट रेफर कर दिया गया। जहां से डाॅक्टरों ने घायल राज कुमार को अमृतसर अस्पताल में भेज दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार पेशे से दुकानदार थे। वह अपने पीछे पत्नी छोड़ गए हैं। जबकि उनके दो लड़के और दो लड़कियाें की शादी हो चुकी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने की है।