फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर कमेटी गठित न करने पर कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं मुख्य सलाहकार अनुज आचार्य की अगवाई में विधायक मुल्ख राज प्रेमी को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने न्यू पेंशन स्कीम में व्याप्त खामियों और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को मिलने वाली मामूली पेंशन का हवाला देते हुए विधायक प्रेमी को कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ओल्ड पेंशन बहाली के मुद्दे पर विमर्श करने के लिए सरकार की ओर से अभी तक कोई कमेटी गठित न करने और केंद्र की तर्ज पर 2009 की अधिसूचना को जारी न करने पर रोष जताया। कर्मचारी महासंघ के मुख्य सलाहकार अनुज आचार्य ने विधायक मुल्ख राज प्रेमी को वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश सरकार और कर्मचारियों की ओर से एनपीएस में दिए जा रहे अंशदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली से हिमाचल प्रदेश सरकार को फायदा ही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों और हिमाचल सरकार का प्रति वर्ष 1200 करोड़ के करीब रुपये एनएसडीएल के पास जमा करवाया जा रहा है, जबकि पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए सालाना खर्चा 500 करोड़ रुपये का है। इस प्रकार सरकार और कर्मचारियों का 700 करोड़ रुपये न केवल बचेगा, अपितु उसे शेयर मार्केट में लगाने के बजाय उसे कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट में परिवर्तित करने से सरकार को फायदा ही होगा। दूसरे इन दिनों शेयर बाजार में चल रही उथल-पुथल से भी कर्मचारियों और सरकार का अंशदान डूब रहा है, जिससे कर्मचारियों में काफी निराशा है। इस मौके पर ब्लॉक के महासचिव किशोरी लाल, दुर्गादत्त, सुभाष चंद्र, संजय शर्मा, नीलम गुलेरिया, लोतराम, अमित जसरोटिया, सेवानिवृत्त हेड मास्टर प्यार चंद और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें