फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर युवा भारत को पुन: बना सकते विश्वगुरू: उद्योग मंत्री

विज्ञापन
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ढलियारा में वार्षिक समारोह के दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित क? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
देहरा (कांगड़ा)। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने ढलियारा कॉलेज के मेधावी नवाजे। मौका था वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिले तो वह भारत को पुन: उसे विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

आज शिक्षकों और बुद्धिजीवी वर्ग का दायित्व बनता है कि वह विद्यार्थियों को भारत की गौरवमयी संस्कृति से अवगत करवाएं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने महाविद्यालय में जिम के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही महाविद्यालय में रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए भी हर प्रकार की सहायता देने की बात कही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए बिक्रम ठाकुर ने 31,000 रुपये की राशि भेंट की।
इस दौरान उद्योग मंत्री ने बजट पर आयोजित वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर ढलियारा कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद पटियाल, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, परागपुर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सनेह लता परमार, अनीता सिपहिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी, विद्यार्थी एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें