पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। पंचरुखी पुलिस थाना के तहत इलाक लोअर बनूरी में एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। व्यक्ति ने घर के बरामदे में लगे पंखे से फंदा लगाया गया है। व्यक्ति का शव सुबह रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना का पता चलते ही डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंचरुखी थाना के लोअर बनूरी में शुक्रवार सुबह घर के बरामदे में लगे पंखे से एक व्यक्ति का शव लटक रहा था। जिसे वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा। इसकी सूचना नगर निगम की पार्षद मोनिका शर्मा व उनके पति पूर्व प्रधान अजय शर्मा को दी। जिसकी सूचना पंचरुखी थाना को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बबलू (35) निवासी लोअर बनूरी की जान जा चुकी थी। मृतक घर में अकेला ही रहता था। उसके माता पिता का पहले निधन हो चुका है। थाना प्रभारी पंचरुखी सुभाष शास्त्री ने कहा कि
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।