ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बोहन में नाके के दौरान बलदेव सिंह पुत्र देवा सिंह निवासी नाहरपुर पताड़कलां जालंधर से गश्त के दौरान 3.57 ग्राम हीरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।