फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट में मास्टर इन फैशन मैनेजमेंट कोर्स को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांगड़ा स्थित निफ्ट संस्थान को भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय की ओर से मास्टर इन फैशन मैनेजमेंट का कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। संस्थान के निदेशक आकाश देवांगन ने बताया कि इस पीजी कोर्स के लिए 45 सीटें निफ्ट कांगड़ा को मिली हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चीफ मिनिस्टर स्टार्ट अप, इन्नोवेशन प्रोजेक्ट्स और न्यू इंडस्ट्री स्कीम को भी प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस योजना से उन लोगों को फायदा होगा जो अपना नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं या फिर जिनके पास कोई ऐसा आइडिया हो, जिससे स्टार्टअप योजना को बढ़ावा मिले।
इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के हथकरघा, क्राफ्ट आर्ट, एनर्जी, हेल्थकेयर, कृषि, हॉर्टिकल्चर, फूड प्रोसेसिंग रिटेल, टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी, मोबाइल आईटी और बायो टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े निवेशकों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि निफ्ट संस्थान में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 120 मीटर हाई मास्क फ्लैग की शुरुआत भी 15 को होगी।
विज्ञापन

रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर निफ्ट परिसर में 120 फीट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। करीब 30 बाई 20 फीट का बड़ा तिरंगा कांगड़ा जनपद की नई पहचान बनेगा। तिरंगा स्थापित करने वाली कंपनी का दावा है कि तिरंगा धर्मशाला और धौलाधार की पहाड़ियों से भी साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें