फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबागांव के मझोटी गांव में मिले नर कंकाल हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव की टंबर पंचायत के मझोटी गांव में मंगलवार को अपने ही घर के अंदर मिले 60 वर्षीय मृतक विजय कुमार के कंकाल का बुधवार को टांडा में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लंबागांव खंड की टंबर पंचायत के मझौटी गांव में विजय कुमार का कंकाल उसके अपने ही घर के अंदर मिला था। मौत के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है, जबकि मौत के बाद यह शव कंकाल बन गया था। जिसे दो साल बाद घर आए बेटे ने मंगलवार को देखा है। अब पुलिस इसके हर पहलू पर जांच कर रही है। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच मे जुटी है। इसकी पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह कंकाल कितना पुराना है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें