फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: बुक टिकट की हार्ड कॉपी लेना बन सकता है मुसीबत

Wed, 23 Feb 2022 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

ऑनलाइन माध्यम से बुक किए गए टिकटों को 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में ऑनलाइन बुक की गई टिकटों को हार्ड कापी के रूप में हासिल करना दर्शकों के लिए मुसीबत बन बन सकता है। ऑनलाइन माध्यम से बुक टिकटों को एचपीसीए के बॉक्स पर 23 से 25 तारीख तक ही प्राप्त किया जा सकेगा, जबकि मैच के दौरान एचपीसीए बॉक्स को पूरी तरह से बंद रखेगा। ऐसे में दूरदराज से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों को या तो पहले ही धर्मशाला पहुंचना होगा या फिर उन्हें मैच देखने से वंचित रहना होगा। 

विज्ञापन


ऑनलाइन माध्यम से बुक किए गए टिकटों को 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक हासिल किया जा सकेगा। इससे साफ है कि मैच देखने आने वाले दर्शकों को ऑनलाइन माध्यम से बुक की गई टिकटों को हासिल करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

टिकट की हार्ड कापी लेने के लिए आज खुलेगा बॉक्स 
एचपीसीए में 26 और 27 फरवरी को खेले जाने वाले मैच के लिए ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी साथ लाना जरूरी होगा। ऑनलाइन बुक टिकटों को 24 और 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच प्राप्त किया जा सकता है। 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक ही इन बुक टिकटों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला से प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मैच के दौरान भी काउंटरों को दोपहर तीन बजे तक खुला रखा जाए, इसकी व्यवस्था की जाएगी। वहीं 23 फरवरी से काउंटर पर ऑनलाइन माध्यम से बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी हासिल की जा सकेगी। - अवनीश परमार, कोषाध्यक्ष, एचपीसीए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें