फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले भर में सुबह से दोपहर तक जारी रहा हल्की बारिश का दौर

Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में महाशिवरात्रि के दिन सुबह से दोपहर तक बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन, दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ रहा और बाद में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बारिश के बीच भी जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी भी होती रही। बारिश से पेयजल योजनाओं को काफी लाभ मिला है। साथ ही गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिल चुकी है। मौसम विभाग की ओर से अभी चार दिनों तक बारिश का अलर्ट बताया गया है। बुधवार को हुआ बारिश के कारण पुलिस मैदान धर्मशाला में पानी खड़ा हो गया, जिस वजह से वीरवार को होने वाली पुलिस भर्ती को स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें